हे मेरे गुरुदेव करुणा सिंधु: गुरु की शरण में समर्पण की भावपूर्ण प्रार्थना

Published On November 27, 2026

facebook sharing button Share
twitter sharing button Tweet
linkedin sharing button Share
whatsapp sharing button Share

हे मेरे गुरुदेव करुणा सिंधु, करुणा कीजिए,
मैं अधम, दीन और अशरण हूँ, अब शरण में लीजिए।

खा रहा हूँ गोते मैं भवसिंधु के मझधार में,
आसरा है दूसरा कोई नहीं अब संसार में।
हे मेरे गुरुदेव करुणा सिंधु, करुणा कीजिए,
मैं अधम, दीन और अशरण हूँ, अब शरण में लीजिए।

पापों के बोझ से लदी नैया भँवर में जा रही,
नाथ! दौड़िए, अब बचा लीजिए, जल्दी डूबी जा रही।
हे मेरे गुरुदेव करुणा सिंधु, करुणा कीजिए,
मैं अधम, दीन और अशरण हूँ, अब शरण में लीजिए।

आप भी यदि छोड़ देंगे, फिर कहाँ जाऊँगा मैं?
भवसागर को नाथ, कैसे पार कर पाऊँगा मैं?
हे मेरे गुरुदेव करुणा सिंधु, करुणा कीजिए,
मैं अधम, दीन और अशरण हूँ, अब शरण में लीजिए।

सब जगह मंजिल भटककर अब शरण ली आपकी,
पार लगाना या न लगाना, यह भी मर्जी आपकी।